Ticker

12/recent/ticker-posts

8 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

राजस्थान धौलपुर के सदर थाना इलाके में रहने वाली 8 वर्षीय बालिका को घर के बाहर खेलती  समय एक 17 वर्षीय  किशोर ने बहला-फुसलाकर अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी मौका ए वारदात से फरार हो गया। पीड़िता को परिजनों ने गुरुवार रात एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। इस बारे में  क्लीनिक प्रशासन ने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी। शुक्रवार को घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक स्वयं घटना का संज्ञान लेकर पीड़िता को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसका इलाज जारी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।  जिससे आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ