Ticker

12/recent/ticker-posts

अमेठी गैंगरेप पीड़िता को नहीं मिला न्याय,  दर-दर भटकने को मजबूर पीड़िता

अमेठी मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म  पीड़िता दर-दर ठोकर खाने को मजबूर हैl पीड़िता पुलिस से लेकर एसएसपी तक अपना दर्द बयां कर चुकी हैl पुलिस महकमा इस कदर व्यस्त है| कि उसने अभी तक सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की मेडिकल जांच और बयान तक को नहीं दर्ज किया है| थक हारकर महिला अब महिला आयोग व अनुसूचित जाति आयोग का दरवाजा खटखटाने को मजबूर है|

पुलिस ने इस कांड में  अपराधियों को बचाते हुए केबल छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया हैl घटना 2 मई की है जब  पीड़िता शादी समारोह से घर लौट रही थी| उसी समय 7 दबंगों ने जबरदस्ती सामूहिक दुष्कर्म किया| घटना से आहत पीड़िता बेहोश हो गई  होश में आते ही पीड़िता ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचित किया| पीड़िता 7 दबंगों को नामजद किया है| सूत्रों के मुताबिक दबंगों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है जिसके कारण पुलिस कार्यवाही करने में लचर रुख अपनाए हुए हैं| महिला ने बताया क्यों से दबंगों के द्वारा सुना करने के लिए लगातार धमकियां मिल रही है| सुलाना करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ