Ticker

12/recent/ticker-posts

भाजपा को वोट ना देने पर भाई ने भाई को गोली मारी

‍हरियाणा  के झज्जर मे  एक युवक (राजा) को बीजेपी को वोट ना देना भारी पड़ गया है| जब बीजेपी समर्थक उसके चेहरे भाई को पता चला तब उसने आग बबूला होकर अपने चचेरे भाई को सरेआम अवैध पिस्टल से गोली मार दी| बीच  बचाव में राजा की मां को भी गोली के छर्रे लग गए| गोली लगने से मां-बेटे घायल होकर जमीन पर गिर गऐ वहीं आरोपी चचेरा भाई फरार हो गया| डॉक्टर ने घायल राजा की मां का इलाज करके उसे छुट्टी दे दी और राजा को रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया गया है| जानकारी के मुताबिक राजा की हालत खतरे से बाहर है |  जिला भाजपा अध्यक्ष बृजेंद्र का कहना है कि धर्मेंद्र भाजपा का समर्थक है| उसके पास पार्टी का कोई भी पद नहीं है| पुलिस ने बताया मामले में आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है| जल्दी ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ