Ticker

12/recent/ticker-posts

साध्वी प्रज्ञा का विवादित बयान नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया

मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी और बीजेपी की भोपाल सीट से उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को सच्चा देशभक्त बताया है।

कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा भाजपाई प्रहार जारी है। साध्वी प्रज्ञा द्वारा राष्ट्रपति के हत्यारों को महिमामंडित करने से भाजपा का हिंसक चेहरा उजागर हुआ है। उन्होंने हमले को गांधीवादी सिद्धांतों का तिरस्कार बताया है। उनके इस बयान से बीजेपी ने किनारा करते हुए उनका निजी बयान बताया है। साध्वी प्रज्ञा का विवादों से गहरा नाता है। इससे पहले उन्होंने मुंबई हमले में शहीद हेमंत करकरे पर विवादित बयान दिया था।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ