Ticker

12/recent/ticker-posts

मोदी मंत्रिमंडल में नहीं मिली बड़े चेहरों को जगह, जानिए कौन-कौन हैं बाहर

बहुत सूझबूझ  के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना मंत्रिमंडल चुना है| इस बार हर वर्ग की हिस्सेदारी को ध्यान रखकर बड़ी रणनीति से मंत्रिमंडल को चुना गया| जिसमें 2014 के बड़े नाम अब शामिल नहीं हैं| जानिए कौन-कौन बड़े नाम जो अब बाहर हैंl

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली हालांकि उन्होंने खुद खराब सेहत का हवाला देकर धानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखकर मंत्री पद की जिम्मेदारी ना देने की गुजारिश की थीl

सुरेश प्रभु जो पिछली सरकार में रेल मंत्री और उसके व्यापार एवं उद्योग मंत्री थे उन्हें भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल पाई


पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पिछली सरकार में वह विदेश मंत्री 5 साल तक जबरदस्त काम किया लेकिन इस बार वह मंत्रिमंडल में नहीं शामिल हुई है हालांकि उन्होंने खराब सेहत का हवाला देकर चुनाव लड़ने से इंकार किया था

पूर्व सूचना प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर को भी 2019 मंत्रिपरिषद में जगह नहीं मिली है

पूर्व केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृत मंत्री महेश शर्मा इन्हें भी इस बार मोदी मंत्रिमंडल से बाहर रखा गया हैं|

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा इन्हें भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है|

पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी इन्हें भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल पाई है|

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती को भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल पाई हैं|

पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा इन्हें भी इस बार मोदी मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल पाई है

पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद कुमार हेगडे इस बार इन्हें भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है हेगड़े हमेशा से अपनी बयानों के कारण चर्चा के केंद्र बिंदु में रहते थे|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ