Ticker

12/recent/ticker-posts

बीच सड़क पर महिला होमगार्ड को दमाद ने जिंदा जलाया, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आई है| जहां महिला होमगार्ड (क्रांति देवी) को दामाद ने जिंदा जलाने की कोशिश की  महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया| जहां से उसे गंभीर हालत के चलते एक निजी अस्पताल में रिफर कर दिया गया है| बयान में महिला होमगार्ड ने भाई के दमाद पर साजिश रचने और जिंदा जलाने का आरोप लगाया है| महिला बरेली कॉलेज मे अपनी ड्यूटी पर जा रही थी| तभी अचानक घर से कुछ दूरी पर बारादरी थाना क्षेत्र में मानसिक मंदित हॉस्पिटल (पागल खाने) के पास एक महिला पुरुष ने मिलकर उसे घेर लिया और कैरोसिन छिड़ककर आग लगा दी| आग की लपटों में घिरी चीखती चिल्लाती महिला को देखकर पास से गुजर रही चीता मोबाइल पुलिस बैन ने तत्काल महिला होमगार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती कराया| डॉक्टरों ने हालत को नाजुक बताते हुए तुरंत निजी अस्पताल में भेज दिया है| वहीं पड़ोसियों ने बताया महिला होमगार्ड (क्रांति देवी) के मकान पर दमाद की बुरी नियती थी| वह उस पर किसी भी तरह से कब्जा करना चाहता था| वहीं मजिस्ट्रेट आशुतोष गुप्ता ने बताया  कि उन्होंने महिला के बयान ले लिए हैं| महिला के बयान के आधार पर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है|

क्या यूपी में जंगलराज हैं ?

बीच सड़क पर महिला होमगार्ड को जिंदा जलाना, आए दिन हत्या, बलात्कार, गैंगरेप यह सभी घटनाएं बताती है कि यूपी के अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है यही कारण है कि लगातार महिलाओं बच्चों पर होने वाले अपराधों में बढ़ोतरी हो रही है| ऐसे में जरूरत है, सीएम योगी अफसरों पर शिकंजा कसे जिससे अपराधियों के नाकों में नकेल डाल कर अपराधों पर लगाम लगाया  जाए और आम आदमी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ