Ticker

12/recent/ticker-posts

रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा में फूट, महासचिव  ने किया अलग लोजपा सेक्युलर बनाने का ऐलान

बिहार रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) मे  फुट पड़ गई है| पार्टी के कई नेताओं ने पार्टी में अनदेखी समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए बागी सुर अख्तियार कर अलग पार्टी (लोजपा सर्कुलर) बनाने का ऐलान भी कर दिया है| बागी नेताओं ने लोजपा हाईकमान पर परिवारवाद, पार्टी में अनदेखी, पैसा लेकर टिकट देने  समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं| लोजपा के महासचिव सत्यानंद शर्मा समेत 100 से अधिक पदाधिकारियों ने लोजपा से नाता तोड़ लिया है| वही सत्यानंद शर्मा ने अलग पार्टी का गठन करते हुए रामविलास पासवान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा लोजपा में परिवारवाद के अलावा किसी की कोई अहमियत नहीं है| ऐसा माना जा रहा है कि 2020 बिहार चुनाव से पहले पार्टी में बगावत (फूट) से रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है| हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी की सहयोगी दल लोजपा ने बिहार में 6 सीटों पर चुनाव लड़कर (जमुई, हाजीपुर, वैशाली,, समस्तीपुर, खगड़िया और नवादा) समेत सभी 6 सीटों पर जीत दर्ज की थी| जिनमें जमुई से चिराग पासवान, समस्तीपुर से रामचंद्र पासवान, हाजीपुर से पशुपति कुमार पारस ( रामविलास पासवान के भाई) समेत परिवार के सदस्यों को टिकट दिया गया था| बागी नेताओं की प्रमुख नाराजगी टिकट में अनदेखी बताई जा रही है|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ