Ticker

12/recent/ticker-posts

आंध्र प्रदेश CM जगन मोहन रेड्डी का ऐतिहासिक फैसला राज्य में होंगे, पांच उपमुख्यमंत्री

आंध्र प्रदेश वाईएसआर कांग्रेस के प्रमुख (CM) जगनमोहन रेड्डी का ऐतिहासिक फैसला, राज्य में पांच अलग-अलग समुदाय से उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे| प्रदेश के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद बाकायदा समुदाय के हिसाब से उन्होंने उपमुख्यमंत्री का गणित  तैयार किया हैl जिसमें हर जाति वर्ग समुदाय पर विशेष ध्यान देते हुए 5 उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे| जिसमें से एक अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक वर्ग, कापू समुदाय और पिछड़ा वर्ग से एक-एक उपमुख्यमंत्री जगन सरकार में शामिल होंगे| नये मंत्री शनिवार को शपथ लेंगे| लोकसभा के साथ हुए आंध्र प्रदेश विधानसभा की 175 सीटों में से 151पर वाईएसआर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी| भारत के इतिहास में पहली बार होगा जब एक राज्य में पांच उपमुख्यमंत्री एक साथ होंगे|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ