Ticker

12/recent/ticker-posts

दिल्ली जा रही डबल डेकर बस खाई में गिरी, 29 की मौत 18 घायल, राहत बचाव कार्य जारी

आज सुबह तड़के लखनऊ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस यमुना एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ते हुए झरना नाले की 50 फुट गहरी खाई में रेलिंग तोड़ते हुए जा गिरी
जिसमें (बस) सवार 50 लोगों में से 29 लोगों की दर्दनाक मौत और 18 लोग गंभीर रूप से घायल हुऐ है| हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर घायलों को  अस्पताल में भर्ती कराया| जानकारी के मुताबिक हादसे पर दुख जताते हुए सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए आर्थिक मदद देने के साथ ही आला-अधिकारियों (डीएम और एसपी) को मौके पर हर संभव मदद करने के निर्देश देने के साथ जांच के भी निर्देश दिऐ हैं| हादसा आगरा के थाना एताम्दपुर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पुल पर ड्राइवर को झपकी आने की वजह से बेकाबू डबल डेकर बस रेलिंग तोड़ते हुए 50 फुट गहरे नाले में गिर  जाने की वजह से बताया जा रहा है| लेकिन अभी तक हादसे की सही वजह का पता नहीं चल सका है| आपको बता दें यमुना एक्सप्रेस पर हादसों का यह कोई पहला मामला नहीं है यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं|