Ticker

12/recent/ticker-posts

एक  लाख गरीब बेटियों की शादी कराएगी  योगी सरकार, प्रत्येक पर खर्च होगा ₹51000

                                   होम पेज
योगी सरकार ने  अगले वर्ष मार्च 2020 तक एक लाख गरीब बेटियों की  धूमधाम से पूरे रीति-रिवाज के साथ भव्य शादी कराने की योजना बनाई हैl
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
इसके के लिए शुभ मुहूर्त के अनुसार चार तिथियों पर बड़े स्तर पर सामूहिक विवाह कराने की योजना है| लेकिन अभी तक सरकार ने इसके लिए कोई तिथि निर्धारित नहीं की है| प्रमुख सचिव समाज कल्याण मनोज कुमार की ओर से शासन व फिल्ड के अफसरों को जानकारी दे दी गई है| उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को विशेष ध्यान देकर इस योजना को सफल बनाने के लिए दिशा निर्देश देने के साथ भागीदारी तय की है| इन सामूहिक विवाह  आयोजनों में सरकार के मंत्रियों सांसदों और विधायकों की सक्रिय भागीदारी रहेगी|
विवाह के लिए सभी जिलों से रिपोर्ट मांगी गई है| इसके बाद निर्धारित किया जाएगा किस जिले से कितनी   बेटियां सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होंगी|

9 फरवरी को सरकार कर चुकी है 15000 सामूहिक विवाह
9 फरवरी को सामूहिक विवाह में योगी सरकार ने 10 हजार  बेटियों की शादी कराने का लक्ष्य रखा था, लेकिन 15 हजार  बेटियों की शादी की गई थी| योगी सरकार गरीब बेटियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विकास योजना के अंतर्गत एक लड़की की शादी पर ₹31000 खर्च करती थी| लेकिन मुख्यमंत्री ने पिछले गणतंत्र दिवस पर खर्च राशि बढ़ाकर ₹51000 कर दी थी|
                                                             विशाल गुप्ता