Ticker

12/recent/ticker-posts

राजधानी प्रेमी ने घर में घुस प्रेमिका और खुद को गोली मारी, दोनों की मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी

प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मार खुद को भी उतारा मौत के घाट

राजधानी लखनऊ के हसनगंज थाना क्षेत्र के बल्लू वाली गली (खठेरी मोहल्ले) में  शुक्रवार दोपहर एक तथाकथित प्रेमी मदन ने 22 वर्षीय प्रेमीका बंदना के घर में घुसकर कर उसके सीने में गोली मार दी।  इसके बाद प्रेमी मदन ने खुद के सीने में भी गोली मार ली। जिसके बाद दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
 जानकारी के मुताबिक थाना हसनगंज के खठेरी में मृतक बंदना अपनी छोटी बहन (अर्चना) के साथ किराए के मकान में रहती थी।  आपको बता दें कि दोनों मृतक बस्ती जिले के रहने वाले थे, जो दो-तीन साल से एक-दूसरे को जानते थे। प्रेमी की वंदना से शादी को लेकर कहासुनी भी हुई, मदन जबरन प्रेमिका पर शादी का दबाव बना रहा था। बंदना के मना करने पर उसने वंदना के सीने में गोली मार, खुद को भी गोली मार ली,

                  (घटना की जांच करती पुलिस)
 पुलिस के मुताबिक गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुऐ, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी,  पड़ोसियों ने पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज कर पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
 कृपया क्लिक कर इसे भी पढ़ें-घर में नाचा नाग-नागिन का जोड़ा और 'जिंदा हो गई लाश'
  मकान मालिक कमरुद्दीन ने बताया मृतक बंदना बालागंज में नर्सिंग का कोर्स कर रही थी और छोटी बहन अर्चना कंप्यूटर कोचिंग करती थी।
                         कृपया इसे भी क्लिक कर पढ़ें-          नाबालिग से दरिंदगी की कोशिश करने वाला, आरोपी काफी हूं हल्लाह के बाद गिरफ्तार                                    Vs