Ticker

12/recent/ticker-posts

राजधानी- नाबालिक किशोरी के साथ बहला-फुसलाकर दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में एक युवक ने किशोरी को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म  की घटना को अंजाम दे मौका ए वारदात से फरार हो गए।
                               (संकेतिक तस्वीर)
जानकारी के मुताबिक नाबालिग किशोरी घर के बाहर खेल रही थी तभी काकोरी और ठाकुरगंज के रहने वाले दो युवकों ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर खाली पड़े प्लाट में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने अपनी अस्मत बचाने के लिए पुरजोर विरोध किया लेकिन दरिंदों के आगे उसकी एक ना चली, दरिंदों ने उसके साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे, मौका ए वारदात से फरार हो गए।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ काकोरी थाने में धारा 354 (क) 506 के साथ ही पास्को एक्ट की धारा में मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

लखनऊ पुलिस के मुताबिक उक्त प्रकरण के सम्बधं में थाना काकोरी पर धारा 354(क)/506 भादवि व 7/8 पास्को एक्ट के अऩ्तर्गत पंजीकृत कर आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।