Ticker

12/recent/ticker-posts

निर्भया के चारों दोषियों को फांसी के फंदे से लटकाया गया।

निर्भया मामले के चारों आरोपियों को फांसी के फंदे से लटकाया गया है।
 रेप केस में पहली बार चार दोस्तों को एक साथ फांसी दी गई है ।
निर्भया के 4 हत्यारों को हुई फांसी। घटना के 7 साल 3 महीने 3 दिन बाद हुई फांसी।।
निर्भया की मां आशा देवी ने कहा, "7 साल की लंबी लड़ाई के बाद अब बेटी की आत्मा को शांति मिलेगी। देश की बच्चियों, पूरे देश को इंसाफ मिला। आज का दिन देश की बच्चियों के नाम, निर्भया के नाम। आज का दिन निर्भया दिवस के तौर पर याद किया जाए
 दोषियों को फांसी दिए जाने के बाद निर्भया की मां ने कहा- 'मैं देश की जूडिशरी को धन्यवाद देती हूं, भले ही देर से सही लेकिन मेरी बेटी को न्याय मिला। इन चारों को फांसी देकर जूडिशरी ने साफ किया कि अगर बच्चियों के साथ अन्याय होगा तो करने वाले को सजा मिलेगी।

निर्भय के दोषियों की फांसी के बाद मेडिकल परीक्षण के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया- 7 साल के लंबे इंतेज़ार के बाद आज न्याय की जीत हुई। निर्भया की माँ ने न्याय के लिए दर दर की ठोकर खाई। सारा देश सड़कों पर उतरा, अनशन किया, लाठी खाई।
ये सारे देश की जीत है। अब हमें देश में एक कठोर सिस्टम बनाना है। विश्वास है बदलाव आएगा, ज़रूर आएगा। सत्यमेव जयते !
(क्रेडिट दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वती मालीवाल का ट्यूट)