Ticker

12/recent/ticker-posts

नहीं रहे ऋषि कपूर, 24 घंटे में दो महानायकों की मौत से बॉलीवुड में शोक की लहर

मुंबई- 24 घंटे के अंदर बॉलीवुड के दो अभिनेता इस जहां को छोड़कर चले गए, मुंबई से दुखद खबर है अभिनेता इरफान खान के बाद अब ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया|बतादे ऋषि कपूर पिछले कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थे कल कल रात उन्हें मुंबई के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली इससे पहले ऋषि कपूर का कुछ समय में अमेरिका में इलाज हो रहा था। वहां से इलाज के बाद भारत लौटे थे अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लेने वाले ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे,
                      (फोटो सोशल मीडिया)
ऋषि कपूर के निधन पर महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा (ऋषि कपूर के निधन से) मैं टूट गया हूं। 1973 में बॉबी फिल्म से मशहूर मशहूर हुए अभिनेता ऋषि कपूर हिंदी सिनेमा में बड़ा योगदान दिया है उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है! बता दे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा- वो गया ऋषि कपूर गए अभी उनका निधन हुआ, मैं टूट गया हूं।

आखिर ट्वीट् में ऋषि कपूर ने लोगों से की थी अपील

अमिता ऋषि कपूर का आखिरी ट्वीट्
सभी भाइयों और बहनों को सभी सामाजिक स्थिति और विश्वासों से। कृपया हिंसा, पत्थर फेंकने या हत्या करने का सहारा न लें। डॉक्टर, नर्स, मेडिक्स, पुलिसकर्मी आदि। आपको बचाने के लिए अपने जीवन को खतरे में डालते हैं। हमें इस कोरोनावायरस युद्ध को एक साथ जीतना होगा। कृप्या। जय हिन्द!

आज सुबह 8:45 पर मुंबई के रिलायंस हॉस्पिटल में फिल्म जगत में लगातार 102 फिल्म बनाने वाले अभिनेता ऋषि कपूर ने अंतिम सांस ली उन्होंने रोमांटिक फिल्मों के जरिए काफी शोहरत हासिल की 90 से अधिक फिल्मों में ऋषि कपूर ने रोमांटिक रोल निभाया 30 से ज्यादा अभिनेत्रियों ने उनके साथ अपने कैरियर की शुरुआत की
बता दे बीती रात ऋषि कपूर को मुंबई के रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था