Ticker

12/recent/ticker-posts

सकारात्मक पहल- 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर बरगद का वृक्ष लगाकर प्राप्त करें, सम्मान व ग्यारह सौ रुपए के साथ प्रशस्ति पत्र

अयोध्या से पर्यावरण प्रेम की एक अनोखी पहल देखने को मिली है जहां शिखा जायसवाल व सचिन जयसवाल, नव दंपति जोड़े ने अनेक औषधीय गुणों से भरपूर अशोक वृक्ष लगाकर नव दंपति जीवन की शुरुआत की, बता दें यह वही अशोक वृक्ष है जिसकी छाया के नीचे त्रेता में माता सीता ने विश्राम कर लंका का कठिन समय गुजारा था, अशोक वृक्ष पर्यावरण के लिहाज से भी अहम है, इसलिए दक्षिण भारत के अधिकतर स्थानों में इसे सीता वृक्ष के नाम से भी जाना जाता है।
 (नवविवाहित जोड़े को अशोक का पौधा भेट करते हुए)

५ जून विश्व पर्यवरण दिवस पर विशेषक्या आप जानते हैं वृक्षों की कमी के कारण ही बिना मौसम के बरसात ,ऋतुओं का अनियमित रूप से आना-जाना, भूकम्प, वैश्विक तापन जैसी अनियमितताओं की बढ़ोत्तरी का मुख्य कारक प्रकृति असंतुलन है|वैज्ञानिक सर्वे के अनुसार सम्पूर्ण स्थलीये क्षेत्रफल के ३३%भाग वनाच्छादित होने चाहिये, जो कि हमारे भारत मे केवल २२% वन ही उपलब्ध है | जिसके कारण जल दूषित और क्षीण हो रहा है ,पक्षियों का बसेरा उजड़ रहा है कई पक्षियाँ विलुप्तप्राय हो चुकी है।

बरगद(फाईकस बेंग्लेसिस) एक ऐसा पौंधा है जो अधिक लम्बे समय तक नई-नई लताऐं निकालकर जड़ो के रूप में विकास कर लगभग १०० वर्ग मीटर तक छाया प्रदान करता है | इन पर पक्षियों का सबसे उपयुक्त प्रवास होता है | प्रकृति के लिए वरदान होने के साथ ही बरगद से कई प्रकार की औषधियाँ प्राप्त होती है| इसकी छाया में बैठने से बल और बुद्धि का विकास होता है|प्राचीन समय में आश्रम पद्धति की शिक्षा इन्ही बरगद पेड़ के नीचे ही होती थी | महात्मा बुद्ध, महावीर स्वामी, छात्रपति शाहूजी महराज बरगद वृक्ष के नीचे ही ज्ञान प्राप्त किये |
मणिप्राण संगठन लोगों मे पर्यावरण के प्रति प्रेम की भावना जागृत करने के लिये पेड़ काटने के बजाये पेड़ लगाने हेतु शादी-विवाह, बर्थ-डे ,पार्टी में उपहार स्वरूप पौधा भेंट करना तथा लगवाने जैसी योजना का संचालन कर रही है |

अत: इस पर्यावरण दिवस पर देश वासियों से निवेदन है कि वे अपने आस-पास ,घर-आँगन कही पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाये !!

5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर बरगद का पेड़ रोपित कर उसकी फोटो भेजने वाले व्यक्ति को मणिप्राण फुलवारी एंव वृक्षारोपण कार्यक्रम की ओर से ₹११०० और एक प्रसस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।

५ जून को कोई भी व्यक्ति बरगद का एक पौधा रोपित कर उसकी फोटो खींचकर नाम ,पता सहित वाट्साप:9795005126 या ई-मेल: manipran.org@gmail.com भेजा है तो उसे मणिप्राण फुलवारी एंव वृक्षारोपण कार्यक्रम की ओर से ₹११०० और एक प्रसस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा|

मंशूभाई लीडर/अध्यक्ष: मणिप्राण संगठन