Ticker

12/recent/ticker-posts

दुर्दांत अपराधी विकास दुबे ने महाकाल मंदिर में किया सरेंडर, उज्जैन पुलिस की थ्योरी गार्ड ने शक होने पर पकड़ा

  उत्तर प्रदेश से लेकर हरियाणा दिल्ली  पुलिस को चकमा देकर फरार आठ पुलिसकर्मियों का हत्यारा दुर्दांत अपराधी विकास दुबे (कानपुर) ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में आत्मसमर्पण किया है।
               (विकास दुबे क्या बोली उसकी मां सुने)
बता दे 8 पुलिस कर्मियों का हत्यारा हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचा और उसने फैसिलिटी सेंटर पर अपना बैग रखकर शीघ्र दर्शन के लिए ढाई सौ रुपए की रसीद कटवाई, जानकारी के मुताबिक मंदिर परिसर में गुरुवार सुबह 7:00 बजे विकास दुबे पहुंचा और उसने दर्शन के बाद सिक्योरिटी गार्ड को बताया कि मैं कानपुर वाला विकास दुबे हूं और महाकाल के चरणो में आत्मसमर्पण करने आया हूं आप उज्जैन पुलिस को सूचना दे दें, जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तारी के वक्त भी वह अकड़ में था उसने बताया मैं कानपुर वाला विकास दुबे हूं,
 
(गार्ड के साथ जाता अपराधी विकास दुबे)
वही उज्जैन पुलिस की थ्योरी के मुताबिक उज्जैन मंदिर में आरती दर्शन के लिए ढाई सौ रुपए की टिकट कटवा कर विकास दुबे दर्शन करने गया शक होने पर सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद वह महाकाल मंदिर के दर्शन कर बाहर निकलने लगा उस समय गार्ड ने उससे पूछताछ की तो वह गार्ड से हाथापाई करने लगा इस पूरे मामले की खबर स्थाई पुलिस को मिली जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तारी के दौरान वह व्यक्ति चिल्लाता रहा कि मैं विकास दुबे हूं, कानपुर वाला मुझे पकड़ लिया गया है, उज्जैन पुलिस के मुताबिक उस शख्स की पहचान विकास दुबे के तौर पर हुई है। 
                     कुख्यात अपराधी विकास दुबे

उज्जैन के डीएम ने की पुष्टि

पूरे मामले पर उज्जैन के डीएम अशीष सिंह ने कहा कि स्थानीय पुलिस ने विकास दुबे की पुष्टि की और उच्च अधिकारियों को बताया गया जिसके बाद उच्च अधिकारी पहुंचे और विकास दुबे को गिरफ्तार करके अज्ञात जगह पर पूछताछ के लिए ले जाया गये। इस बीच यूपी पुलिस की टीम भी उज्जैन के लिए निकल चुकी है।
बता दे या स्थानीय पुलिस के मुताबिक विकास दुबे को गिरफ्तार कर स्थानी महाकाल चौकी में लाया गया, जिससे पूछताछ की जा रही है वही आईजी राकेश गुप्ता एसपी मनोज सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी कुख्यात अपराधी विकास दुबे से पूछताछ कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक पूछताछ के दौरान विकास दुबे कई प्रकार की कहानियां गढ़ रहा है जानकारी मिली है कि उसने बताया कि वह  गुरुवार की सुबह उज्जैन  साबरमती एक्सप्रेस से पहुंचा था। साबरमती एक्सप्रेस 5:45 पर उज्जैन आई थी। पुलिस अधिकारी मीडिया को किसी भी प्रकार की जानकारी देने से फिर हाल बच रहे हैं लेकिन सवाल उठता है कि महाकाल मंदिर प्रांगण में चारों तरफ चप्पे-चप्पे पर कैमरे लगे हुए हैं फिर अपराधी विकास दुबे महाकाल मंदिर में आसानी से कैसे पहुंचकर आत्मसमपण कर पाया।

     फिलहाल विकास दुबे के आत्मसमर्पण या गिरफ्तारी को लेकर तरह तरह के प्रश्न उठ रहे हैं। जानकार बताते हैं विकास दुबे कई सफेदपोशों के बड़े से बड़े राज का पर्दाफाश कर सकता है।