Ticker

12/recent/ticker-posts

मनोज सिन्हा बने जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल, जीसी मुर्मू का इस्तीफा राष्ट्रपति ने किया मंजूर, केंद्र में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली- उत्तर प्रदेश की राजनीति के कद्दावर नेता व सीएम पद के प्रमुख दावेदारों में से एक मनोज सिन्हा का पद बढ़ाते हुए उन्हें जम्मू-कश्मीर के नए उप गवर्नर के रूप में चुना गया है। बता दे कल जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल के रूप में 1 साल पहले कार्यभार संभालने वाले 1985 गुजरात कैडर के आईएएस अफसर रहे जीसी मुर्मू ने इस्तीफा दे दिया था। जिसे आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वीकार कर लिया है जिसके बाद उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता मनोज सिन्हा को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है।

जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद जम्मू कश्मीर और लद्दाख दो हिस्सों में बांट कर केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया था। जिसके बाद प्रधानमंत्री के भरोसेमंद सचिव रहे मुर्मू को 31 अक्टूबर 2019 को जम्मू कश्मीर का पहला उप राज्यपाल बनाया गया था। उन्होंने 1 नवंबर को जम्मू कश्मीर के पहले उप राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की थी। धारा 370 बेअसर होने के 1 साल बाद मुर्मू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया जिसके बाद मनोज सिन्हा को जम्मू कश्मीर का नया उप राज्यपाल बनाया गया है।


                                 (बीजेपी के कद्दावर नेता मनोज सिन्हा)
बता दें बीजेपी के कद्दावर नेता एनडीए सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से तीन बार सांसद के साथ NDA 1ST मनोज सिन्हा रेल रेल मंत्रालय भी संभाल चुके हैं।

बता दो जम्मू कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा 370 बेअसर होने के आज 1 साल पूरे हो रहे हैं। वही मनोज सिन्हा जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल बनाए जाने को लेकर लखनऊ कैंट से विधायक सुरेश चंद्र तिवारी ने ट्वीट बधाई देते हुए लिखा

               (क्रेडिट सुरेश चंद्र तिवारी के ट्विटर अकाउंट से)