Ticker

12/recent/ticker-posts

चीन को बड़ा झटका, पब्जी समेत 118 चीनी मोबाइल एप्स पर सरकार ने लगाया प्रतिबंध

भारत चीन सीमा एलएसी पर लंबे समय से जारी तनाव (गतिरोध) के बीच भारत सरकार ने तीसरी बार चीन पर डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक की है इस बार की सर्जिकल स्ट्राइक से चीन सहम गया है। भारत ने मशहूर चीनी गेमिंग ऐप पब्जी समेत 118 चीनी मोबाइल एप्स पर भारत सरकार ने प्रतिबंध लगाया है।

 इससे पहले भी भारत सरकार ने दो बार चीनी कंपनियों के एप्स पर प्रतिबंध लगाकर चीन को बड़ा झटका दे चुकी हैं पूरे मामले पर सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने प्रतिबंधित एप्स को राष्ट्रीय सुरक्षा संप्रभुता एकता के लिए खतरा बताया है।

सबसे पहली बार भारत सरकार ने चीन के 59 चाइनीस कंपनी के मोबाइल एप्स को बंद किया था, दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक में भारत सरकार ने 47 चीनी मोबाइल एप्स को बंद किया था, इस बार चीन को सबसे बड़ा झटका देते हुए मशहूर गेमिंग एप्स पब्जी समेत 118 चीन मोबाइल एप्स पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। 29, 30, 31 अगस्त को भारतीय सीमा पर चीन ने भारत में घुसपैठ करते हुए भारतीय क्षेत्र पर कब्जा करने की कोशिश की, भारत ने चीन की चालबाजी को नाकाम करते हुए चीन की नजर को भापते हुए भारत ने अपनी महत्वपूर्ण चोटी पर पुन: कब्जा कर लिया है।



वहीं दूसरी तरफ शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में पहुंचे भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय दौरे पर गए हैं। लेकिन उन्होंने साफ किया है कि इस दौरे में वह चीन के रक्षा मंत्री से कोई मुलाकात नहीं करेंगे, चीन के लिए यह एक साथ दोहरा झटका है। दूसरी तरफ भारतीय सैनिकों की शौर्य गाथा पर शक पकाया चीन उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली स्थिति मे नजर आता हुआ भारत के चीन की सीमा में घुसने के झूठे दावे अपने प्रोपेगेंडा अखबार ग्लोबल टाइम्स के जरिए कर रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ