Ticker

12/recent/ticker-posts

12वीं में असफल छात्र ने फांसी लगाई, प्रेमिका पर आरोप


छत्तीसगढ़ शुक्रवार को 10वीं 12वीं परीक्षा के परिणाम आने के बाद 12वीं में असफल छात्र ने मौत को गले लगा लिया है| छात्र की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ| जिसमें उसने एक लड़की का जिक्र करते हुए लिखा| कि उसके प्रेम जाल में फंसने की वजह से पढ़ाई नहीं कर सका और फेल हो गया| परिजनों ने बताया लेखराम  परिणाम देखने के बाद असफल होने से काफी तनाव में था| शुक्रवार रात उसने  गौशाला में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| शनिवार सुबह घर के लोग जब गौशाला पहुंचे तो उनके होश उड़ गए वहां उन्होंने फांसी के फंदे में लटकती लेख राम की लाश देखी जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई| मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करवाया छात्र एक पैर से दिव्यांग था| छात्र मुंगेली जिले के बीआर सवा स्कूल में कला वर्ग का छात्र था|

                                          स्वाति साहू की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ