Ticker

12/recent/ticker-posts

गाजीपुर में बोले प्रधानमंत्री अलवर गैंगरेप की घटना पर क्यों शांत बैठे अवार्ड वापसी करने वाले लोग

गाजीपुर रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और अवार्ड वापसी करने वाले लोगों पर निशाना साधते हुए कहा 5 साल के शासन काल में हमारी सरकार ने महिलाओं को इज्जत दिया दी है| हमारी सरकार ने रेप जैसे जघन्य अपराध के लिए फांसी का प्रावधान किया है| लेकिन महिला सुरक्षा के लिए कांग्रेस कैसे काम कर रही है| वह देश देख रहा है| यही कांग्रेस के न्याय की सच्चाई है|

प्रधानमंत्री ने अलवर गैंगरेप केस को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा

अलवर कांड को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा बीते 3 दिनों से अलवर की एक खबर आने लगी है| वहां दो हफ्ते पहले कुछ दरिंदों ने  दलित महिला के साथ गैंगरेप किया| लेकिन इन दरिंदों को पकड़ने के बजाय वहां की पुलिस और कांग्रेस सरकार मामले को दबाने में जुट गई| उन्हें अपने वोट बैंक की चिंता है| प्रधानमंत्री ने आगे कहा कांग्रेस नहीं चाहती थी| कि चुनाव से पहले या खबर बाहर आए|  जिस बेटी को न्याय मिलना चाहिए था| उसे न्याय दिलाने के बजाय कांग्रेश चुनाव मे साख बचाती रही है| यही कांग्रेस के न्याय की सच्चाई है|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ