Ticker

12/recent/ticker-posts

स्मृति ईरानी के करीबी पूर्व प्रधान की हत्या में तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार, दो अभी फरार

अमेठी में स्मृति ईरानी के बेहद करीबी पूर्व प्रधान सुरेंद्र  सिंह की हत्या में तीन नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है|  शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस एसटीएफ  छापेमारी कर रही है| हत्या के पीछे चुनावी रंजिश की बात सामने आई थी| हत्या के मामले में तीन नामजद आरोपी नसीम, बीडीसी रामचंद्र और धर्मनाथ गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| वहीं दो नामजद आरोपी अभी भी फरार है|

अमेठी गौरीगंज के बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान (बीजेपी कार्यकर्ता) सुरेंद्र सिंह कि शनिवार रात 11:30 बजे गोली मारकर अज्ञात हमलावरों द्वारा हत्या कर दी गई थी | दिल्ली से सीधे अमेठी  अंतिम संस्कार में पहुंची स्मृति ईरानी ने अर्थी को कांधा दिया थाl और कहा सुरेंद्र सिंह के परिवार के सामने एक शपथ ली है| कि हम गोली मारने वाले और इसका आदेश देने वाले किसी को भी नहीं बख्शेगे | अगर इसके लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाना पड़ा तो भी करेंगे और हत्यारों को मौत की सजा दिलाकर मानेंगे| वहीं मुख्यमंत्री ने 12 घंटे में आरोपियों को पकड़ने का अल्टीमेटम दिया था|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ