Ticker

12/recent/ticker-posts

स्मृति ईरानी के करीबी पूर्व ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह की हत्या,  मुठभेड़ के बाद मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश अमेठी से स्मृति ईरानी के करीबी बरौलिया के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की हत्या के मामले में आखरी व पांचवा मुख्य आरोपी पुलिस  मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है| आपको बता दें 25 मई की रात स्मृति ईरानी के बेहद करीबी बरौलिया के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की घर के बाहर सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया था| लेकिन दो आरोपी गोलू सिंह और वसीम फरार हो गए थे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को गोलू सिंह को और गुरुवार की रात को मुख्य आरोपी वसीम को मुठभेड़ के बाद  जामो थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है| मुठभेड़ में मुख्य अभियुक्त वसीम के पैर में गोली लगी है| जिसका पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामो में इलाज करवा रही है| मुठभेड़ मे पुलिस के एक जवान को भी हल्की चोटें आई हैं| सुरेंद्र सिंह की हत्या की साजिश रचने के मामले में वसीम, गोलू सिंह, धर्मनाथ, बीडीसी रामचंद्र, नसीम सहित पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| सुरेंद्र सिंह अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी के बेहद  करीबी थे| स्मृति चुनाव प्रचार के समय सुरेंद्र सिंह के साथ अमेठी में चुनाव प्रचार करने जाती थी | स्मृति ईरानी ने सुरेंद्र की अर्थी को कांधा दिया था| पीड़ित परिवार ने उपयुक्त पांचों के खिलाफ सुरेंद्र की हत्या के मामले में धारा 302 और 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज कराया था| सुरेंद्र की हत्या के मामले में सभी आरोपी गिरफ्तार किए जा चुका हैं|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ