Ticker

12/recent/ticker-posts

शारदा नहर में पानी ना छोड़े जाने से किसान बेहाल, फसलें सुखी, किसानों ने प्रशासन से पानी छोड़ने की मांग की

लखनऊ भीषण गर्मी के बीच शारदा नहर में पानी ना आने से किसान परेशान सब्जी सहित तमाम फसलें मुरझाई किसानों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है| किसानों का कहना है| कि अगर सही समय पर पानी नहीं आया तो फसलें सूख जाएंगी| सिंचाई अधिकारियों ने बताया कि नहर की सफाई कराई जाने से पानी रोका गया है| वहीं मई में एक तरफ धूप और गर्मी से किसान परेशान है| तो दूसरी तरफ नेहारो में पानी ना छोड़े जाने से किसानों की मुसीबत दुगनी हो गई है|किसानों को मौसम का दोहरा प्रहार झेलना पड़ रहा है|नहरों में  पानी ना  छोड़ें जाने से हरी सब्जियों व मेंथा की फसल विशेष रूप से प्रभावित हो रही है| गर्मी के इस मौसम में फसलों को सिंचाई की अधिक आवश्यकता होती है। नहारो में पानी ना आने को लेकर गोसाईगंज के किसानों में खासी नाराजगी है| वहीं ग्रामीणों ने बताया कि नहर में पानी ना आने से जमीन का वॉटर लेवल नीचे चला गया है| जिस से गांव में नल से पानी आना भी लगभग बंद हो गया है| कुछ की तो बोरिंग भी फेल हो गई है| 

किसानों ने प्रशासन से पानी छोड़ने की मांग की

किसानों ने जिला प्रशासन से शारदा नहर में जल्दी से जल्दी  पानी छोड़ने की मांग की है| जिससे किसानों को मौसम के डबल अटैक से  राहत मिले और किसान अपनी फसलों को बचा सके|

                                                 विशाल गुप्ता की रिपोर्ट


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ