Ticker

12/recent/ticker-posts

आधार संशोधन व अन्य विधियां (संशोधन) बिल 2019 लोकसभा में हुआ पास

                                                                     होम पेज
मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का पहला बजट शुक्रवार को लोकसभा में पेश करेगीl 
वहीं लोकसभा में आधार संशोधन बिल 2019 को चर्चा के बाद सदन की मंजूरी मिल गई| इस दौरान कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस के शासन में आधार निराधार था| और हमने उस पर कानून बनाया आगे उन्होंने कहा आधार का डाटा पूरी तरह सुरक्षित है| इसे किसी निजी कंपनी के हाथों में नहीं दिया जाएगा|     आधार संशोधन बिल और अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2019 को सदन की मंजूरी मिल गई है| जिसे बैंक में खाता खोलने सिम कार्ड खरीदने के लिए आधार को सरल बनाया गया है| वहीं लोकसभा में चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा आधार सुरक्षित है, सरकार जल्द ही डेटा संरक्षण विधेयक लाएगी और इसकी प्रक्रिया जारी है| उन्होंने कहा इस बिल में यह सुनिश्चित किया गया है| कि देश में 123 करोड़ आधार धारक हैं, और किसी के पास आधार नहीं होने की स्थिति में उसे सेवा से वंचित नहीं किया जा सकता है| उन्होंने बताया आधार के जरिए विभिन्न सरकारी योजनाओं में अब तक एक लाख 41 हजार करोड रुपए बचाया गया है| आधार के माध्यम से 4 करोड़ 23 लाख फर्जी एलपीजी कनेक्शन तथा 2 करोड़ 98 लाख फर्जी राशन कार्ड को हटाया गया है| वहीं मनरेगा में गलत तरीके से पैसे की निकासी को भी रोका गया है| उन्होंने जोर देते हुए कहा आधार का खुलासा करने के लिए शर्ते रखी गई है और  स्वेच्छा पूर्वक जरूरी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए अपना डाटा देख सकता है, उन्होंने कहा कि इसके लिए यह बताना होगा कि किस काम के लिए डाटा खुलासा किया जा रहा है|