Ticker

12/recent/ticker-posts

सोनभद्र 24 घंटे से हिरासत में धरने पर बैठी प्रियंका गांधी, पीड़ित मिलने चुनर गेस्ट हाउस पहुंचे

सोनभद्र  गोली कांड में मारे गऐ पीड़ित आदिवासी किसानों  के परिजनों से शुक्रवार  को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने साथियों समेत मिलने पहुंची थी| 

जानकारी के मुताबिक प्रशासन ने शनिवार को पीड़ित परिवार से प्रियंका गांधी की मुलाकात करवाई है| बता दें कि प्रियंका गांधी को बनारस के ट्रामा सेंटर से निकलने के बाद नारायणपुर में यूपी पुलिस ने हिरासत में लेकर एसडीएम की गाड़ी से चुनार गेस्ट हाउस ले गई, और उन्हें सोनभद्र जाने के अलावा और कहीं भी जाने की छूट दी, लेकिन प्रियंका गांधी सोनभद्र में पीड़ितों से मुलाकात किये बिना वापस जाने को तैयार नहीं थी| उसके बाद शुक्रवार दोपहर को प्रियंका गांधी को हिरासत में लेकर चुनार हाउस ले जाया जहां 24 घंटे से प्रियंका गांधी धरने पर बैठी है|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ