Ticker

12/recent/ticker-posts

72 दिनों की उठापटक के बाद भी, कांग्रेस को नहीं मिला कोई नया अध्यक्ष, सोनिया गांधी बनी कांग्रेस की सर्वे सर्वा अंतरिम अध्यक्ष

नई दिल्ली -72 दिनों की उठापटक के बाद भी कांग्रेस को नहीं मिला गांधी घराने को छोड़कर कोई दूसरा कांग्रेश को संभालने वाला, आखिरकार ढाई महीना की उठापटक के बाद सोनिया गांधी को (नया अध्यक्ष ना मिल जाने तक) कांग्रेस-का सर्वे सर्वा अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है|,
दरअसल सोनिया गांधी के बाद अध्यक्ष बने राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए 72 दिन पहले पार्टी के अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया था, 
जिसके बाद बहुत से वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी को मनाने की लाख कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने और फिर शुरू हुई कांग्रेस-में नए अध्यक्ष की खोज, इसके बाद शनिवार 10 अगस्त  को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई गई, सूत्रों के मुताबिक कार्य समिति को 5 समूहों में बांटकर सभी राज्य के कांग्रेसी नेताओं से नए अध्यक्ष के नाम की राय मांगी गई, कांग्रेस के सभी नेताओं ने एक सुर में राहुल गांधी की नाम का नाम रखा, इसे राहुल गांधी ने सिरे से खारिज कर दिया, इसके बाद पूर्व वित्त मंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष पद के लिए सोनिया गांधी का नाम प्रस्तावित किया, पहले सीवीसी की बैठक में सोनिया गांधी ने अंतरिम अध्यक्ष पद संभालने से इंकार कर दिया था, लेकिन बाद में कांग्रेसी नेताओं के कहने पर अंतरिम अध्यक्ष बनने के लिए तैयार हो गई, जिसके बाद सीडब्ल्यूसी ने सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया, आपको बता दें कि सोनिया गांधी सन 1998 से 2017 तक पार्टी की बागडोर  संभाल चुकी हैं|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ