Ticker

12/recent/ticker-posts

चौथी कक्षा की छात्रा बनी, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की ग्रैंड मास्टर

कहते हैं प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती ऐसा ही एक कारनामा कर दिखाया है'
                                        सौ०फोटो  (हिंदुस्तान)
गोंडा जिले के की 8 वर्षीय कक्षा 4 की होनहार  विलक्षण प्रतिभा की धनी छात्रा अंशिका ने अपनी जिज्ञासा और ज्ञान के चलते 6 मिनट 26 सेकंड में देश के 29 राज्यों के साथ उनकी राजधानियों के नाम तथा देश के 726 जिलों के नाम बता  कर ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है जिसके लिए उसे एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ग्रैंड मास्टर के किताब के लिए चुना गया है जल्दी संस्थान छात्रा को या खिताब प्रदान करेगा l छात्रा गोंडा जिले के इटियाथोक शिक्षा क्षेत्र के प्रथमिक विद्यालय भीखमपुरवा में कक्षा चार की छात्रा है उसे एशिया बुक आफ रिकॉर्ड की तरफ से शनिवार को यह सम्मान जारी किया गया है | इससे पूर्व छात्रा ने इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया है | छात्रा के पापा मनोज मिश्रा व उनके बड़े भाई  प्रमोद मिश्रा दोनों सरकारी अध्यापक है | वहीं छात्रा के बाबा स्वर्ग घनश्याम मिश्रा भी सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापक थे | अंशिका अपने गांव के सरकारी स्कूल में ही कक्षा 4 में पढ़ने जाती है | छात्रा के इस सम्मान से छात्रा के साथ पूरे जिला का नाम रोशन हुआ है इस उपलब्धि के लिए उसके गुरुजनों से लेकर शिक्षा अधिकारियों ने शुभकामनाओं के साथ बधाई दी है, साथ में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ