Ticker

12/recent/ticker-posts

बहरीन की धरती पर भारत के पहले प्रधानमंत्री के कदम, पढ़े पूरा भाषण

        बहरीन में प्रधानमंत्री का संबोधन
पीएम मोदी ने कहा कि यह मेरी यात्रा भले ही भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर आधिकारिक हो, लेकिन इसके साथ मेरा उद्देश्य यहां के भारतीय समुदाय से मिलना भी था। मैैं बेहरीन के लोगों को 130 करोड़ लोगों की तरफ से नई संभावनाओं के लिए आमंत्रित करने आया हूं।
बेहरीन से हमारे सम्बंध व्यापारिक तो रहे ही हैं साथ ही मानवीयता, संस्कृति और मूल्यों के भी रहे हैं। यहां के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नाहयेन और प्रधानमंत्री से सम्बंधों को और मजबूत बनाने पर बात हुई। दोनों देशों के समाज ने लम्बे समय से एक-दूसरे से बहुत कुछ पाया है। विशेषकर फैमिली वैल्यूज। आज जन्माष्टमी का पवित्र पर्व है। आपको भी और विश्वभर में फैले भारतीय समुदाय को मेरी तरफ से कृष्णजन्माष्टमी की अनेको-अनेक शुभकामनाएं।
पीएम मोदी ने कहा कि यहां के प्रधानमंत्री आपकी इतनी तारीफ कर रहे थे। तारीफ आपकी हो रही थी बात आपके पुरुषार्थ, आपके व्यवहार और संस्कार की होती थी और सीना मेरा चौड़ा होता था। भारतियों की निष्ठा, ईमानदारी को लेकर यहां आपार सद्भावना है। आपने मेहनत से यहां अपनी जगह बनाई है। यहां के लोगों के दिलों में जगह बनाई है। इस गुडविल को और मजबूत बनाना है। भारत के विकास में भी आपका अहम योगदान है। भारत में आज ईज ऑफ लिविंग हमारी प्राथमिकता है। न्यू इंडिया में किसी को अपनी जरूरतों के लिए भटकना ना पड़े। आज जब आप भारत में रह रहे अपने रिश्तेदारों से बात करते हैं तो परिवर्तन महसूस करते हैं। उन्होंने वहां के लोगों से पूछा कि क्या आपको चैंज महसूस हो रहा है । आपको भारत का तेवर और कलेवर बदलता हुआ लग रहा है। आपका माथा ऊंचा हुआ है या नहीं। आप आंख में आंख मिलाकर बात कर रहे हैं या नहीं। ये सब कुछ इसलिए हो पा रहा है कि पिछले पांच साल में सामान्य मानवीय जीवन को आसान बनाने का प्रयास किया गया। हर मूलभूत सुविधा पहुंचाने का हमने बीड़ा उठाया। भारत का हर परिवार बैंकिंग से जुड़ा है। इंटरनेट, मोबाइल सामान्य से सामान्य परिवार तक पहुंचा है। दुनिया में सबसे सस्ता इंटरनेट डेटा कहीं है तो वो भारत में है। भारत में अधिकतर चीजों की डिलिवरी ऑनलाइन हो इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि यही वो बदलाव है जिसके कारण 130 करोड़ भारतियों ने पहले से भी बड़े जनादेश देकर इस सरकार को चुनकर आपकी सेवा का मौका दिया है। हर भारतीय को ये विश्वास हुआ है कि भारत के सपने पूरे हो सकते हैं। संकल्प सिद्ध हो सकते हैं भारत के इसी विश्वास के बल पर आपका ये सेवक नए-नए संकल्पों को सिद्ध करने में जुटा है। भारत आज आगे बढ़ रहा है तो सिर्फ सरकार की कोशिशों से नहीं बल्कि करोड़ों भारतीयों की कोशिश से बड़ रहा है। मुझे यह कहने में संकोच नहीं है कि सरकार सिर्फ स्टेरिंग पर बैठी है एक्सलरेटर पर देश की जनता का हौसला है। भारत ने यह तय किया है कि हम अपनी इकोनॉमी की साइज को दोगुना करने का प्रयास करेंगे। 5 टि्रलियन डॉलर की। ये हमारे लिए कोई आंकड़ा नहीं है, बल्कि सामान्य मानवीय की जिन्दगी को बेहतर बनाना है। इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए हमारे पास पोटेंशियल भी है और प्लान भी है। पसीना बहाने की पूरी तैयारी है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमने काम शुरू नहीं किया है, लेकिन पिछले पांच साल में हम इसकी नींव डाल चुके हैं। हर सूची में भारत ने सुधार किया है।
पीए मोदी ने कहा कि बेहरीन के लोग भी भारत में निवेश के उत्साह का लाभ उठाने के लिए उत्सुक होंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच साल में देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए 100 लाख करोड़ के निवेश का लक्षय रखा गया है। भारत आज डिजिटल कनेक्टविटि में सबसे आगे है। हमारे पास डेटा का बहुत बड़ा और व्यापक खजाना है। आप सभी भारत में आई डिजिटल रिवोल्यूशन के साक्षी रहे हैं। आपको भारत में रहने वाले रिश्तेदारों से बात करना, उन्हें पैसे भेजना कितना मुश्किल होता था, जिसे अब आप आसानी से कर पा रहे हैं। हमारा रूपे कार्ड दुनियाभर में ट्रांजिक्शन का बेहतर माध्यम बन गया है। बेहरीन में भी आप रूपे कार्ड से लेनदेन कर पाएंगे। आज यहां रूपे कार्ड के इस्तेमाल के लिए एमओयू साइन किया गया है। हमारा प्रयास रहेगा कि इससे आपको भारत में पैसा भेजने की सुविधा मिल जाए।
पीएम मोदी ने कहा कि 2022 तक भारत ने तय कि प्लास्टिक से मुक्त करने का संकल्प लिया है। इसके अलावा जल संरक्षण का भी प्रण लिया है। बेहरीन और भारत के साक्षा मूल्यों के लिए हम काम करेंगे तो नई सदी में हमारे सम्बंध और मजबूत होंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि भारत के आप जैसे लाखों दूत इन रिश्तों को और मजबूती देंगे। मैं कर्त्तव्यों से जुड़ा हुआ हूं। एक तरफ बेहरीन उत्साह से भरा है
देश जन्माष्टमी मना रहा है। इस सब के बीच में एक दर्द दबाए बैठा हूं। विद्यार्थी काल से जिस दोस्त के साथ आगे चला, राजनीतिक यात्रा साथ चली, हरपल एक दूसरे के साथ जुडे रहना, सपनों को सजाना, सपनों को निभाना एक लम्बी यात्रा जिसके साथ की वो देश के रक्षामंत्री, वित्तमंत्री अरुण जेटली ने आज देह त्याग दी। जबकि मैं इतनी दूर बैठा हूं। इस अगस्त माह में पहले सुषमा जी चली गई और अब मेरा दोस्त चला गया। मेरे सामने दुविधा है एक तरफ कर्त्तव्य है तो दूसरी तरफ मेरा दोस्त। मैं बेहरीन की धरती से जेटली को श्रद्धांजलि देता हूं।
भारत माता की जयकारे के साथ पीएम मोदी ने अपना सम्बोधन समाप्त किया।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत सरकार आपके अच्छे-बुरे समय में आपके साथ खड़ी रही है आगे भी आपकी सेवा के लिए आपके साथ खड़ी रहेगी। साल 2022 में हमारा आजाद भारत 75 साल का हो जाएगा। इसके लिए हर भारतीय ने नए संकल्प लिए है। आप भी ऐसा संकल्प लें। आप यहां के अपने दोस्तों को इंडिया टूर के लिए मोटीवेट करेंगे। उन्हें ट्यूरिज्म के बारे में अपने दोस्तों से चर्चा करें। ये साल और भी खास है क्योंकि इस साल देश गांधी की 150वीं जयंति मनाने जा रहा है। भारत के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को हम तब ही उठा पाएंगे जब हम पूरी ईमानदारी से जुड़ेंगे।