Ticker

12/recent/ticker-posts

अच्छी खबर- विक्रम  लैंडर टूटा नहीं, लोकेशन का सही पता चला, संपर्क कराने की कोशिश जारी

 अच्छी खबर- चांद पर हॉर्ड लैंडिंग के बावजूद चंद्रयान-2  का अहम भाग लैंडर विक्रम अभी टूटा नहीं हैं. इसरो के अधिकारियों के मुताबिक विक्रम लैंडर चांद पर तिरछी स्थिति में है,  फिलहाल अभी तक विक्रम लैंडर से संपर्क स्थापित नहीं किया जा सका है. 9 सितंबर इसरो के अधिकारियों के मुताबिक आर्बिटर ने ताजी तस्वीरें भेजी हैं उससे लगता है कि लैंडर विक्रम ने  निर्धारित जगह से काफी पास हार्ड लैंडिंग की है  उनके मुताबिक लैंडर टुकड़ों में नहीं बांटा वह अभी चांद की सतह पर टेढ़ी स्थिति में मौजूद है।
इससे पहले कल 8 सितंबर को इसरो चीफ के सिवन ने कहा था कि विक्रम की लोकेशन का पता चल गया है जिसकी आर्बिटर ने थर्मल इमेज क्लिक कर ली है, हालांकि उससे संपर्क नहीं हो सका है हम संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं"
मिशन चंद्रयान के तहत और  6 और 7 की मध्य रात चंद के दक्षिणी ध्रुव के क्षेत्र में विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग कराने की कोशिश की गई थी,  लेकिन लैंडर चांद की सतह से महज 2.1 किलोमीटर की दूरी पर था, तभी उसका संपर्क इसरो से टूट गया था।