Ticker

12/recent/ticker-posts

आजमगढ़ डेढ़ लाख का इनामी बदमाश लक्ष्मण यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर, साथी फरार

पूर्वांचल में अपराधिक गतिविधियों के साथ  अपराध का पर्याय बन चुके डेढ़ लाख के इनामी बदमाश लक्ष्मण यादव  को पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुरुवार सुबह 6:30 बजे मुठभेड़ में मार गिराया। लक्ष्मण यादव पर 44 से ज्यादा लूट, हत्या समेत संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज थे।
 महाराजगंज थाना क्षेत्र की बनकटा नेहरूपुर गांव के पास पानी से भरे धान के खेत में पुलिस और लक्ष्मण यादव व उसके साथियों के बीच मुठभेड़  हो गई।
जवाबी फायरिंग में बाइक सवार बदमाश पुलिस की फायरिंग से ढेर हो गया। जबकि उसका साथी फायरिंग करते हुए बाइक से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक जवाबी कार्रवाई में आजमगढ़ पुलिस का एक सिपाही पुष्पेंद्र यादव भी जख्मी हो गया।  जबकि एसपी ग्रामीण एनपी सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों की बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगी जिससे वे सकुशल बच गए। 
आजमगढ़ एसपी प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह  के मुताबिक महाराजगंज थाना इलाके में बीती रात पुलिस चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान बाइक सवार दो लोगों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, जवाब में उन्होंने पुलिसकर्मियों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी।  जिसमें सिपाही सुरेंद्र यादव जख्मी हो गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से गिर पड़ा वहीं दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश की मौके पर ही मौत हो गई जिसकी  पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के देवरा गांव निवासी डेढ़ लाख का इनामी बदमाश लक्ष्मण यादव पुत्र स्वर्गीय राम दरश यादव के रूप में हुई 

 जानकारी के मुताबिक 10 सितंबर को हुई  राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के चोरमारा कमालपुर गांव निवासी पूर्व डीजीपी जेपी सिंह के भतीजे बैंक कर्मी रवि प्रकाश सिंह की हत्या में भी लक्ष्मण यादव शामिल था। उसके बाद  पदुमपुर कस्बे में निजी क्लीनिक चलाने वाले डॉ लक्ष्मीकांत यादव को भी बदमाशों ने गोली मार दी थी। लक्ष्मण के ऊपर आजमगढ़ जिले में ₹50000 और अंबेडकरनगर जिले में ₹100000 का इनाम घोषित था।