Ticker

12/recent/ticker-posts

जन्मदिन पर ससुराल से उपहार नहीं मिला तो पत्नी को पेट्रोल डाल जिंदा जलाया,मुकदमा दर्ज

सीतापुर जिले के कमलापुर गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक पति ने जन्मदिन पर ससुराल से उपहार ना आने पर नवविवाहित पत्नी को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया।  पीड़िता को लगभग आधजली अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
                     ( संकेतिक तस्वीर)
इस पूरे मामले पर सीओ सिधौली के मुताबिक विवाहिता के पिता की तहरीर पर विवाहिता की ननंद व दो देवरो के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

बता दे कमलापुर कस्बा निवासी दुर्गेश का विवाद 10 महीने पहले मीरपुर गांव निवासी खुशबू के साथ हुआ था, शादी के बाद युवती के ससुराल वाले दहेज (रुपयों) के लिए प्रताड़ित करने लगे, कई बार समझौता भी हुआ, लेकिन उसका कोई परिणाम नहीं निकला, आज सुबह पति दुर्गेश ने रविवार को अपने जन्मदिन पर ससुराल से  किसी के ना आने के कारण इतना क्रोधित हुआ कि उसने झगड़े के बाद अपनी पत्नी खुशबू को आग के हवाले कर दिया, जानकारी के मुताबिक पीड़िता के मायके में आर्थिक समस्या के चलते कोई सदस्य आरोपी दुर्गेश के जन्मदिन में नहीं आ पाया था।