Ticker

12/recent/ticker-posts

इंदिरा नहर में कूदी नवविवाहिता का शव बरामद, दहेज हत्या का मामला दर्ज, पति ससुर गिरफ्तार

गोसाईगंज- सिठौली में पति से झगड़े के बाद 22 जनवरी की सुबह इंदिरा नहर में कूदी 22 वर्षीय नवविवाहिता रुचि सिंह का शव 7 दिन बाद आज बुधवार समेसी के हसवापुर पुल के पास नहर में उतराता हुआ मिला। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाल कर।  मृतक के पिता बाराबंकी के हैदरगढ़ निवासी अवध पाल सिंह की तहरीर पर मृतक रुचि के ससुर विजय सिंह और पति संजय सिंह के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
  ( मृतक का फाइल फोटो)
 बता दे  हैदरगढ़ निवासी रुचि सिंह की शादी 24 जून 2019 को सिठौली गांव निवासी संजय सिंह के साथ हुई थी। 22 जनवरी की सुबह रुचि सिंह और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद पीड़िता ने अपनी मां से बात करते हुए इंदिरा नहर में छलांग लगा दी,  बहू की तलाश में ससुराल वाले इंदिरा नहर पहुंचे, लेकिन उन्हें उसकी शॉल और चप्पलें मिली, लेकिन बहू का कोई पता नहीं चला सका था।

                                (संकेतिक तस्वीर)
विवाहिता का शव उतारते हुए आज समेसी के पास बरामद हुआ है फिलहाल पुलिस ने  पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है वहीं मृतक के भाई राहुल सिंह के मुताबिक उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था जबकि उसकी बहन का पति नशे का आदी था भाई ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी बहन ने प्रताड़ना से तंग आकर नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली, वहीं पीड़िता के पिता ने गोसाईगंज कोतवाली में अपने दमाद व समझी को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। 
 जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के बीच मोबाइल से बातचीत को लेकर विवाद हुआ था पति का कहना था कि उसकी पत्नी मोबाइल पर छुप-छुप कर किसी से बात करती है जबकि पत्नी इससे साफ इंकार करती थी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।