Ticker

12/recent/ticker-posts

सकारात्मक पहल- मणिप्राण संगठन द्वारा चलाया जा रहा वृक्षारोपण अभियान

राम जन्म भूमि अयोध्या क्षेत्र का वृक्ष व पर्यावरण से पुराना नाता रहा है। इस धरती पर मणिप्राण संगठन द्वारा सभा कर लोगों को जागरूक करने के साथ ही वृक्षारोपण फुलवारी व भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए जागरूक बनाकर इस संगठन द्वारा  पर्यावरण बचाने की मुहिम चलाई जा रही है।
अयोध्या- क्षेत्र में इन दिनों मणिप्राण  संगठन  द्वारा पर्यावरण बचाने के लिए क्षेत्र में युवाओं व शिक्षकों के साथ मिलकर फुलवारी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण में सहायक पकरिया गुल्लर बरगद जैसे वृक्ष निजी व सार्वजनिक जगहों पर लगाकर पर्यावरण को  बचाने व शुद्ध करने के लिए मुहिम चलाई जा रही है।
         (मणिप्राण संगठन की मासिक बैठक की तस्वीर)
बता दे इस संगठन द्वारा परब तीज त्योहारों पर पेड़ लगाने का अभियान चलाया जाता है।

मणिप्राण संगठन के मुताबिक हमारे संगठन का प्रमुख उद्देश्य क्षेत्र के पुराने तालाब व कुओं की खुदाई व मरम्मत कराने के साथ ही उनको जल संरक्षण हेतु सुरक्षित करना है।
वहीं संगठन का प्रमुख उद्देश्य गांव क्षेत्र के साथ ही आसपास के इलाके में लोगों के सहयोग से निजी व सार्वजनिक जगहों पर  वृक्षारोपण कर उनको 3 वर्षों तक संरक्षण प्रदान किया जाएगा वहीं इच्छुक व्यक्ति को 50 पेड़ लगाने के साथ ही उनके संरक्षण हेतु ₹500 प्रतिमाह पेंशन भी दी जाएगी।