Ticker

12/recent/ticker-posts

कल सु़बह होगी, निर्भया के चारों दोषियों को फांसी

निर्भया गैंगरेप केस- राजधानी दिल्ली की सड़क पर चलती बस में निर्भया के साथ दरिंदगी कर उसकी निर्मम हत्या के मामले में कोर्ट ने दरिंदों को फांसी की सजा सुनाई थी कई कारणों बस कई बार डेथ वारंट की डेट बढ़ाई गई आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने चारों दोषियों की याचिका को खारिज कर दिया इसी के साथ ही निर्भया गैंग रेप केस के चारों आरोपियों की फांसी का रास्ता साफ हो गया लिहाजा अब शुक्रवार सुबह 5:30 बजे निर्भया के चारों आरोपियों को फांसी दी जाएगी।   
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट द्वारा  जारी डेथ वारंट के मुताबिक निर्भया केस के गैंगरेप व हत्या के चारों दोषीयों विनय कुमार शर्मा, पवन कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार सिंह व अक्षय कुमार सिंह को कल 20 मार्च दिन शुक्रवार सुबह 5:30 बजे तिहाड़ जेल नंबर 3 में फांसी दी जानी तय है।

बता दे निर्भया केस में बचाव पक्ष के चर्चित वकील एपी सिंह ने कई बार अलग-अलग तर्क व कानूनी उपायों का उपयोग करते हुए दोषियों के डेथ वारंट को टालने में सफलता पाई, अब दोषियों के बचाव व उनके कोई भी कानूनी विकल्प शेष नहीं बचे हैं ना ही इस मामले में कोई केस पेंडिंग है लिहाजा कल शुक्रवार 20 मार्च सुबह 5:30 बजे दोषियों को फांसी दी जानी निश्चित है।

जानकारी के मुताबिक बचाव पक्ष के वकील एपी सिंह ने कहा कि उन्होंने मानवाधिकार की रक्षा के लिए अपने भरपूर प्रयास किए, लेकिन आज मीडिया के द्वारा उन्हें जानकारी मिली कि उनकी याचिका को खारिज कर दिया गया है।