Ticker

12/recent/ticker-posts

कानपुर मुठभेड़ विकास दुबे का राइट हैंड छोटा भाई अमर दुबे पुलिस मुठभेड़ में ढेर

कानपुर इनकाउंटर- गुरुवार रात कानपुर देहात के बिकरू गांव में पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर 8 पुलिस जवानों को शहीद करने वाले दुर्दांत अपराधी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे व उसके ग्रुप के प्रमुख गुर्गे उसके छोटे भाई अमर दुबे को पुलिस ने हमीरपुर के मौदहा में आज सुबह तड़के हुए एनकाउंटर में जवाबी कार्रवाई करते हुए मार गिराया,

विकास दुबे का छोटा भाई अमर दुबे उसका राइट हैंड वर्क ग्रुप का प्रमुख संचालक बताया जा रहा है
जाहिर है अमर दुबे के मार गिराने से विकास दुबे का ग्रुप कमजोर हुआ नेटवर्क धरसाई होगा, उत्तर प्रदेश पुलिस व STF 40 टीमों के साथ विकास दुबे व उसके गुर्गों को सरगर्मी से तलाश रही है,
कल जानकारी मिली थी विकास दुबे उसका भाई इटावा में छिपा है उसके बाद पुलिस पार्टी ने इटावा में छापेमारी की लेकिन को बरामद नहीं हुआ।

जानकारी के आधार पर हमीरपुर में लोकेट कर पुलिस की टीम ने दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के छोटे भाई अमर दुबे को जवाबी कार्रवाई में ढेर कर दिया है।
 बता दे अमर दुबे विकास दुबे का सबसे करीबी था अमर दुबे दुर्दांत अपराधी विकास दुबे का राइट हैंड व सलाहकार था गुरुवार रात विकास दुबे का चचेरा भाई अमर दुबे फायरिंग में शामिल था, यूपी पुलिस व स्पेशल टास्क फोर्स यानी कि एसटीएफ की टीम ने आज बुधवार सुबह तड़के हुए एनकाउंटर में विकास दुबे के करीबी गुर्गे राइट हैंड अमर दुबे को हमीरपुर के मौदहा में हुऐ मुठभेड़ में मार गिराया गया है।,

उत्तर प्रदेश एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार के मुताबिक अमर दुबे को हमीरपुर के पास हुए मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया है।