Ticker

12/recent/ticker-posts

वरिष्ठ कांग्रेसी अहमद पटेल का 71 वर्ष की उम्र में निधन

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद अहमद पटेल का कोविड-19 की वजह से 25 नवंबर आज सुबह 3:30 बजे निधन हो गया है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व राज्यसभा सांसद अहमद पटेल का कोविड-19 संक्रमित होने के बाद कई महीनों से इलाज चल रहा था। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ी और शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया जिसकी वजह से आज सुबह 3:30 बजे उनका निधन हो गया है, जिसकी जानकारी उनके पुत्र फैसल पटेल ने ट्वीट कर दी

अहमद पटेल बीते कुछ दिनों से हरियाणा के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थे हालांकि 1 सप्ताह पहले मेदांता हॉस्पिटल में उनकी सेहत में कुछ सुधार हुआ था जिसकी जानकारी उनके पुत्र व पुत्री ने दी थी।

दिग्विजय सिंह ने दी श्रद्धांजलि



अहमद पटेल का राजनीतिक सफर, तीन बार लोकसभा पांच बार राज सभा सांसद रहे

अहमद भाई मोहम्मद भाई पटेल जिन्हें अहमद पटेल के नाम से जाना जाता है का जन्म 21 अगस्त 1949 को हुआ था 25 नवंबर 2020 आज बुधवार की सुबह 3:30 बजे उनका निधन हो गया वह 71 साल के थे उनकी गिनती कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक में थी वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव वह 2004 और 2009 की यूपीए की जीत के लिए कांग्रेस पार्टी में अहम योगदानकर्ता थे। अहमद पटेल अपने राजनीतिक जीवन में 8 बार संसद के सदस्य रहे, 1977 से 1989 तक वह तीन बार लोकसभा यानी निचले सदन के सांसद रहे, जबकि 1993 से वर्तमान तक राज्यसभा में गुजरात का प्रतिनिधित्व करते हुए 5 बार राज्यसभा सांसद रहे थे। वह वर्तमान में भी गुजरात कि राज्यसभा सीट के चुनावी रण में भारतीय जनता पार्टी के बलवंत सिंह को हराकर राज्यसभा के लिए चुने गए थे हाल ही में 21 अगस्त 2018 को कांग्रेश के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का कोषाध्यक्ष भी बनाया था।उन्होंने 1984 के तीसरे वव अंतिम लोकसभा चुनाव में 123069 मतों से अपने प्रतिद्वंदी के खिलाफ जीत दर्ज की थी। वह 2001 से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार के साथ ही कांग्रेस पार्टी के मुख्य मार्गदर्शन करता में से एक थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ