Ticker

12/recent/ticker-posts

बारातियों से भरी महिंद्रा पिकअप इंदिरा नहर में गिरी,  22 को बचाया गया, 7 बच्चे लापता

लखनऊ नगराम थाना क्षेत्र के इंदिरा चैनल के पास बारातियों से भरी एक महिंद्रा पिकअप अनियंत्रित होकर इंदिरा नहर में जा गिरी जिसमें 29 बराती सवार थे| पास पड़ोस के लोगों की मदद से 22 बारातियों को सही सलामत बचा लिया गया है| लेकिन 7 बच्चे अभी भी लापता है| घटना की जानकारी मिलते ही गोताखोरो के साथ एनडीआरएफ की टीम लगातार लापता बच्चों की खोज बिन कर रही है| घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है|  घटना मे लापता सातों बच्चों की उम्र महज 4 से 8 साल बताई जा रही है, वहीं डीएम ने बताया कि 22 लोगों को नहर से जीवित निकाल लिया गया है, जो की पूरी तरह से स्वस्थ है| इंदिरा नहर का पानी रोककर बच्चों की तलाश जारी है| हादसा गुरुवार सुबह करीब 3:30 बजे पटवा खेड़ा के पास महिंद्रा पिकअप अनियंत्रित होकर इंदिरा नहर में गिर जाने से बड़ा हादसा हुआ है| घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किए हैं और अधिकारियों को जल्द से जल्द लापता लोगों को खोजने का का निर्देश दिया है|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ