Ticker

12/recent/ticker-posts

पार्षद का विरोध दरकिनार, नगर निगम ने ध्वस्त किया खलिहान में बना अवैध निर्माण

लखनऊ के (गुडंबा) बहादुरपुर के खलिहान में अवैध कब्जा करके बनाये गए अवैध निर्माण को नगर निगम ने शनिवार को कार्यवाही करते हुऐ ध्वस्त कर दिया है| सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल मौजूद रहे|

सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा बल व प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे

प्रशासन के आला अधिकारी की उपस्थिति में पूरे अवैध निर्माण को लगभग 3 घंटे में दो जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया|

क्या है पूरा मामला

गुडंबा के शंकर पुरवा वार्ड के ग्राम बहादुरपुर मे खसरा संख्या 173 की जमीन खलिहान के नाम दर्ज है| जिस पर दबंग भूमाफिया सुनील यादव ने अवैध तरीके से 2006 में 2000 वर्ग फिट की जमीन में कब्जा करके अवैध निर्माण कराया था|  आरोप है कि पुलिस ने एफ आई आर दर्ज होने के बाद भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी| 20 जून को नगर निगम की तहसीलदार सविता शुक्ला जब इस अवैध निर्माण को गिराने पहुंची तो क्षेत्री पार्षद पंकज यादव ने जेसीबी के आगे लेटकर जमकर हंगामा किया| यही नहीं उन्होंने ग्रामीणों और महिलाओं को उकसा कर भारी तनाव पैदा कर दिया था,जिसके चलते नगर निगम की टीम खाली हाथ लौट गई थी| लेकिन आज प्रशासन और सुरक्षा बल के आगे पार्षद पंकज यादव और उनके गुर्गे भी नहीं दिखाई दिऐ|

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ