Ticker

12/recent/ticker-posts

योगी का रूस दौरा सकारात्मक रहा, देश में 50 मिलियन डॉलर के निवेश की संभावना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का तीन दिवसीय रूसी दौरा काफी सकारात्मक रहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत और रूस के बीच 2025 तक 30 बिलियन डॉलर का दिपक्षी व्यापार होने के साथ ही 50 बिलियन डालर के निवेश का लक्ष्य रखा गया है|
उन्होंने बताया उत्तर प्रदेश ने कृषि और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में रूस के साथ 7 एमओयू और एक समझौते पर सिग्नेचर किए हैं| उन्होंने बताया रूस में प्रचुर मात्रा में प्राकृतिक संसाधन के साथ रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र में लगभग 5 मिलियन हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि खाली पड़ी है, इसलिए उत्तर प्रदेश रूस में ठेके की खेती की संभावना देख रहा है, वहीं रूस  ने डिफेंस कॉरिडोर में निवेश करने का भरोसा दिया है| वहीं मुख्यमंत्री ने बताया कि रूस में मानव श्रम शक्ति और तकनीक की कमी है हमने प्रस्ताव रखा है कि आपके पास जमीने हमारे पास मानव शक्ति है इसलिए रूस में वनस्पति बगानी व खाद्य प्रशासन की संभावनाओं को भारत आगे बढ़ा सकता है,  पीओके में बड़ी कार्रवाई की आशंका से बौखलाए, इमरान खान की गीदड़ भभकी, हमारी फौज तैयार है, ईट का जवाब पत्थर से देगा पाकिस्तान 
"भौगोलिक दृष्टि से  रूस दुनिया का सबसे बड़ा देश है, लेकिन वहां की कुल आबादी 15 करोड़  के लगभग ही है" इसलिए उत्तर प्रदेश के लिए वहां काफी संभावनाएं हैं|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ