Ticker

12/recent/ticker-posts

हरियाणा-मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री व दुष्यंत चौटाला ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ, जाने सफरनामा

हरियाणा कुल विधानसभा सीटें         90
बहुमत।                                        46
सरकार=बीजेपी 40+जेजीपी10=      50



लगातार दूसरी बार हरियाणा में सरकार बना, सीएम पद की शपथ ग्रहण कर मनोहर लाल खट्टर ने इतिहास रच दिया है, ऐसा करने वाले मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के पहले गैर-जाट नेता व दूसरे सीएम है l इस बार बीजेपी को हरियाणा में पूर्ण बहुमत नहीं मिला था इसलिए वहां मनोहर लाल खट्टर ने जनतांत्रिक जनता पार्टी के दुष्यंत चौटाला के साथ मिलकर सरकार बनाई, दिवाली के दिन चंडीगढ़ के हरियाणा राजभवन में राज्यपाल सत्य देवनारायण ने मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री व सरकार में साझीदार जेजीपी के मुखिया दुष्यंत चौटाला को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।


शपथ ग्रहण में मौजूद अतिथि

इस शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के कार्यकारिणी अध्यक्ष जेपी नड्डा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला, अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शामिल हुऐ।

खट्टर का सफरनामा

बता दे कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेश के उम्मीदवार त्रिलोचन सिंह को 45188 मतों से हराकर अपनी करनाल सीट पर जीत बरकरार रखी.इसी सीट से मनोहर लाल खट्टर 2014 में पहली बार विधायक बने तब उनकी जीत का अंतर 63773 मतों का था l मनोहर लाल खट्टर ने 1994 में बीजेपी ज्वाइन की थी l

दुष्यंत चौटाला के बारे मे

मौजूद समय में जेजीपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल की पोते है, इस समय उनके पिता और अजय चौटाला इनेलो (इंडियन नेशनल लोकदल)  के कार्यकाल में हुए शिक्षा भर्ती घोटाले में सजा काट रहे हैं l पिछले साल इनेलो मे दुष्यंत के पिता अजय चौटाला और चाचा अभय चौटाला के बीच मतभेद के बाद दो हिस्से हो गए दुष्यंत चौटाला ने किसी कानूनी कानूनी लड़ाई लड़ने के बजाय नई पार्टी जनतांत्रिक जनता दल बनाकर चुनाव मैदान में उतरे और उन्होंने मुख्य पार्टी इनेलो से बहुत आगे निकल कर इस चुनाव में 10 सीटें जीतकर पूरे चुनाव में किंग मेकर की भूमिका अदा कर 10 महीने के अंदर ही उप मुख्यमंत्री पद के सफर तक पहुंच आज उप मुख्यमंत्री भी बने ।