Ticker

12/recent/ticker-posts

जोधपुर में हुए इंडियाज नेक्स्ट मास्टर किड्स के ऑडिशन

जोधपुर  आज बुधवार को होटल फर्न रेजीडेंसी में इंडियाज नेक्स्ट मास्टर किड्स के ऑडिशन हुए, इस ऑडिशन में 6 महीने से 14 साल के बच्चों ने भाग लिया, इस इंडिया नेक्स्ट मास्टर किड्स में बच्चों ने  सिंगिंग, डांसिंग, एक्टिंग , मॉडलिंग के ऑडिशन दिए,
जोधपुर में हो रहे ऑडिशन के हेड नितिन सोलंकी ओर मोनिका सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि इंडिया नेक्स्ट मास्टर किड्स के ऑडिशन ऑल इंडिया लेवल पर हो रहे है, इसी के तहत सूर्यनगरी जोधपुर में ही ऑडिशन लिए गए, इसमे सिलेक्ट होने वाले बच्चे राउंड के अनुसार फाइनल में जांएगे और इस इंडिया नेक्स्ट मास्टर किड्स मे जितने वाले को प्रथम पुरुष्कार 51000, द्वितीय 21000 ओर तृतीय 11000 देकर सम्मनित किया जाएगा, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंगर ब्रेड, बाबला खतुरिया और ब्यूटी को निखारने के लिए ब्यूटी प्रो स्पा एंड सैलून,  वेन्यू इवेंट द फर्न रेसीडेंसी, फ़ोटोग्राफी पार्टनर स्टूडियो शॉर्टज़, आदि रहे इसके अलावा कार्यक्रम में जज के रूप में सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट गीतांजलि सोनी, जोधपुर फर्स्ट फीमेल
फोटोग्राफर मोनिका सोलंकी, कोरियोग्राफर और एक्टर बाबला खतुरिया, सिंगर ब्रेड, इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित कैंडिड फोटोग्राफर नितिन सोलंकी,  मिस्टर इंडिया फाइनलिस्ट  सुनील जांगिड़,  रहे, इस मे ऑडिशन देने वालो का सेमीफाइनल दिसंबर ओर फाइनल अप्रैल में होगा

                                      जोधपुर से मुकेश नागर की रिपोर्ट