उत्तर प्रदेश- कानपुर में छेड़छाड़ के केस में पैरवी कर रहे वकील पर उसी की मुवकिल पीड़ित नाबालिग लड़की ने चेंबर में ले जाकर रेप करने का आरोप लगाया लड़की की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है पीड़िता के मुताबिक वह मोहल्ले में उसके साथ हुऐ छेड़छाड़ के केस के संबंध में वकील के संपर्क में आई थी।
संकेतिक तस्वीर
वकील ने उसे 6 जून को बयान देने के बहाने कोर्ट में बुलाया जिसके बाद वह अपने भाई के साथ कोर्ट परिसर में गई जहां उसके भाई को कोर्ट परिसर के बाहर ही रोक दिया गया, जिसके बाद उसे वकील के चैंबर में ले जाया गया जहां वकील के 1 साथी अमित ने उन्हें चेंबर में बंद कर दिया, जिसके बाद वहसी वकील ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया और पीड़ित को धमकी दी अगर वह किसी से यह मामला बताएगी तो उसके पिता और भाई को फर्जी मामले में फंसा देगा, जब पीड़िता ने डरते डरते पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी तो परिजनों ने मामले की शिकायत करने आरोपी वकील के घर पहुंचे तो आरोपी के परिजनों ने बताया कि वह पहले भी ऐसी हरकतें कर चुका है जिसके बाद आहत पिता पीड़ित को लेकर कोतवाली पहुंच पीड़िता के पिता ने पहले कोतवाली फिर आईजी के पास पूरे मामले की शिकायत की वही कानपुर पुलिस के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर जांच-पड़ताल के बाद आरोपी वकील के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
नमस्कार दोस्तों खासतौर पर 2017 से पत्रकारिता करते हुए टीवी डिजिटल और अखबार के माध्यमों से ख़बरें अब तक पहुंचाने के बाद अब यूट्यूब पर ( विशाल की रिपोर्ट) पर स्वतंत्र पत्रकारिता के साथ आपको देश-विदेश की महत्वपूर्ण मुद्दों की खबरें भी मिलती रहेगी।
भारत माता की जय... वंदे मातरम.... सत्यम शिवम सुंदरम